भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता के इस्तीफे की अटकलें तेज, क्या पार्टी को अलविदा कहेंगे पूनावाला?


नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को लेकर सोशल मीडिया पर इस्तीफे की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसकी वजह उनका X (पूर्व में ट्विटर) प्रोफाइल है, जहां उन्होंने अपने बायो से बीजेपी का उल्लेख हटा दिया है। इसके बाद उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। 

हालांकि, अब तक शहजाद पूनावाला या भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल उनके इस्तीफे की खबर की पुष्टि नहीं हुई है और इसे केवल अटकलों के तौर पर देखा जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments