धार. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने मुस्लिम समाज को भोज शाला के पास पिछले सप्ताह नमाज के लिए जमीन उपलब्ध कराई थी, लेकिन आज लगातार दूसरे सप्ताह भी वहां कोई नमाज पढ़ने नहीं पहुंचा। यह जमीन मालीवाडा में उपलब्ध कराई गई है l, लेकिन इसमें मुस्लिम समाज को आपत्ति है. जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई इस जमीन को लेकर मुस्लिम समाज का कहना है कि वह सुप्रीम कोर्ट में अपनी बात रखेंगे और बताएंगे कि उनके आदेश का पालन नहीं हो रहा है. इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होना थी लेकिन अभी तक कार्रवाई में उक्त मामला लिस्टिंग में नहीं लिया गया है.

1 Comments
This comment has been removed by the author.
ReplyDelete