सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर विवाद, डॉक्टरों ने जताई आपत्ति; रिलीज पर भी संकट

 सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ डॉक्टरों की आपत्ति के बाद विवादों में घिर गई है। राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश के बाद फिल्म की रिलीज पर भी संकट खड़ा हो गया है।

सनी देओल की आगामी फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने फिल्म के टीजर में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के चित्रण पर आपत्ति जताई है।

डॉक्टरों का कहना है कि फिल्म में मेडिकल पेशे में भ्रष्टाचार को व्यापक रूप से दिखाया गया है और डॉक्टरों के साथ मारपीट को सही ठहराने जैसा चित्रण किया गया है। इससे पूरे चिकित्सा क्षेत्र की छवि खराब हो सकती है।

मामला राजस्थान हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। 16 नवंबर को कोर्ट ने निर्देश दिया कि वैध सेंसर प्रमाणपत्र के बिना फिल्म किसी भी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित नहीं की जा सकती। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की 20 नवंबर को प्रस्तावित रिलीज भी टल गई है। हालांकि, नई रिलीज डेट घोषित नहीं हुई है।

Post a Comment

0 Comments