
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में लंबे समय से वोट चोरी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और 2024 के लोकसभा चुनावों में वोट चोरी हुई है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि EVM और मतदाता सूची में नाम जोड़ने-काटने के जरिए चुनावों को प्रभावित किया गया। उन्होंने कहा कि देश में सालों से ऐसा हो रहा है और लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्ष इसकी लड़ाई लड़ रहा है।
यह आरोप राहुल गांधी ने INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में लगाए।
0 Comments