ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में दो नावों की टक्कर के बाद एक नाव में पानी भरने लगा। दूसरी नाव की मदद से सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
![]() |
| फाइल |
बताया जा रहा है कि नाव में गुजरात और बिहार से आए श्रद्धालु सवार थे। टक्कर के बाद घबराए यात्री अपनी जगह से खड़े हो गए, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया। हालात बिगड़ते देख आसपास मौजूद नाविक तुरंत मदद के लिए पहुंचे।
दूसरी नाव की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि किसी को चोट या जनहानि की सूचना नहीं है। सभी श्रद्धालुओं ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी।
घटना के बाद ओंकारेश्वर में नावों के संचालन और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर परिषद के अनुसार, घटना का पंचनामा तैयार किया जा रहा है और जांच में लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments