राजधानी की माखनलाल यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, महिला कर्मचारी का पति गिरफ्तार

भोपाल की माखनलाल यूनिवर्सिटी में 22 वर्षीय छात्रा ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी अमनदीप सिंह भामरा को गिरफ्तार किया है।

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय परिसर में रहने वाले एक व्यक्ति पर 22 वर्षीय छात्रा ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अमनदीप सिंह भामरा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी विश्वविद्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी का पति है और परिसर में ही रहता था। इसी दौरान छात्रा की उससे जान-पहचान हुई। आरोप है कि अगस्त 2026 में आरोपी ने शादी का भरोसा देकर छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद करीब तीन महीने तक वह शादी का आश्वासन देता रहा।

छात्रा का आरोप है कि जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने दूरी बनाना शुरू कर दिया और बातचीत बंद कर दी। इसके बाद छात्रा ने रातीबड़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments