समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि टीकमगढ़ की एक घटना से जुड़े वीडियो को सोशल मीडिया पर इस तरह प्रस्तुत किया गया, जिससे यादव समाज की छवि प्रभावित होती है। उन्होंने वीडियो की मूल सामग्री और पटवारी द्वारा शेयर किए गए वीडियो की साइबर व फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है।
यादव समाज ने कहा कि यदि जांच में वीडियो से छेड़छाड़ या भ्रामक सामग्री प्रसारित करने की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पटवारी से वीडियो के स्रोत और उसमें किए गए संदर्भ को लेकर सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने की मांग की गई है।
0 Comments