
इंदौर। इंदौर में 29 से 31 अक्टूबर तक वाणी साहित्य उत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। वाणी प्रकाशन ग्रुप की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में देश के 45 से अधिक साहित्यकार, लेखक, कवि और विचारक शामिल होंगे। कार्यक्रम में कुल 27 सत्र आयोजित किए जाएंगे।
उत्सव में साहित्य, संस्कृति, भारतीय ज्ञान परंपरा, AI के दौर में लेखन, कॉपीराइट और अनुवाद जैसे विषयों पर चर्चा होगी। डॉ. शशि थरूर, उदय प्रकाश समेत कई प्रमुख हस्तियां इसमें भाग लेंगी। इसके अलावा पुस्तक लोकार्पण, कविता-कुंभ, मुशायरा और बच्चों के लिए विशेष कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।
0 Comments