राज्यसभा के लिए एमपी से ये है दौड़ में

लालसिंह आर्य

भोपाल।  कल भोपाल में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा के लिए प्रदेश से दिए जाने वाले नाम के बारे में चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि इसमें लाल सिंह आर्य और अरविंद भदौरिया सहित पांच नाम शामिल है। 

प्रदेश प्रभारी बिप्लव देव, सहप्रभारी रेखा वर्मा की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और अन्य नेताओं ने लालसिंह आर्य,अरविंद भदौरिया, सुमेर सिंह सोलंकी, पूर्व मंत्री रंजना बघेल और सिंगरौली के चितरंगी सीट से पूर्व विधायक अमर सिंह के नाम पर विचार विमर्श किया। 

सूत्रों का कहना है कि इन सभी पांच नाम की पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को सौपी जा रही है, जहां से राज्यसभा उम्मीदवार के बारे में फैसला किया जाएगा। विदित है कि आज से राज्यसभा की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री मुरूगन के सीट छोड़ने की वजह से यह स्थान रिक्त हुआ है।

Post a Comment

0 Comments