नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज रेपो रेट में 0.25% (25 बेसिस पॉइंट) की बढ़ोतरी की है, जिससे यह 5.25% से बढ़कर 5.50% हो गया है। इसका सबसे बड़ा असर लोन पर होगा। 

होम लोन से लेकर कार और मॉर्टगेज लोन की EMI बढ़ जाएगी। फरवरी 2023 के बाद पहली बार दरों में इजाफा किया गया है। महंगाई और ग्लोबल मार्केट के तमाम दबाव के बावजूद अभी तक आरबीआई ने इसे काबू में रखा था, लेकिन आखिरकार इसमें 0.25 फीसदी रेट बढ़ा दिया है।