इंदौर में नगर निगम सफाई कर्मचारियों की 5 दिन की हड़ताल के चलते शहर के कई इलाकों में कचरा जमा होने लगा है। रोजाना सफाई और कचरा उठाने वाले कर्मचारियों के काम पर नहीं होने से सफाई व्यवस्था प्रभावित नजर आ रही है।
इंदौर। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की पांच दिन की हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में कचरा जमा होने से कई जगह गंदगी के ढेर नजर आ रहे हैं।
दरअसल, सफाई कर्मचारी नियमितीकरण समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। आम दिनों में यही कर्मचारी सुबह से रात तक शहर की सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई में जुटे रहते हैं। कर्मचारियों के काम पर नहीं होने से रोजाना होने वाला कचरा उठाव और सफाई प्रभावित हुई है।
स्वच्छता के लिए लगातार काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की गैरमौजूदगी में शहर की तस्वीर अब बदली हुई नजर आ रही है। फिलहाल कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

0 Comments