नई दिल्ली। INDIA ब्लॉक के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) के खिलाफ मार्च के बाद राष्ट्रपति (President) द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) से मिलने का समय मांगा है।9 अक्टूबर को दिल्ली में विपक्षी नेताओं की बैठक और मार्च की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, 9 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक के बड़े नेता दिल्ली में जुट सकते हैं. विपक्षी सांसदों से दिल्ली में ही रहने को कहा गया है। 9 अक्टूबर को विपक्ष की ओर से कोई बड़ा कार्यक्रम या दिल्ली में मार्च निकाले जाने की भी संभावना है। वहीं कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को दोपहर 1:45 बजे जनपथ रोड स्थित सागर रत्ना में लंच के लिए पहुंचने को कहा गया है।
0 Comments