राहुल गांधी को मानहानि मामले में राहत, MP-MLA कोर्ट ने किया बरी

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर स्थित MP-MLA कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें मामले में बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी कोर्ट में मौजूद रहे।

यह मामला भाजपा नेता विजय मिश्रा की शिकायत पर अगस्त 2018 में दर्ज किया गया था। आरोप के मुताबिक, राहुल गांधी ने 8 मई 2018 को बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह को लेकर टिप्पणी की थी। शिकायतकर्ता ने इस बयान को मानहानिकारक बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

Post a Comment

0 Comments