उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सोमवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा हलियापुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में चार कारें और एक एंबुलेंस शामिल थीं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।दुर्घटना में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। राहुल गांधी सुरक्षित बताए गए हैं और हादसे के बाद उनका काफिला आगे रवाना हो गया।

0 Comments