मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: जिलों में कार्यक्रमों के लिए CM से लेकर मंत्रियों और सांसदों तक को सौंपी जिम्मेदारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला

 
भोपाल। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2026 को प्रदेशभर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दोनों उपमुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को जबलपुर और राजेंद्र शुक्ल को रीवा की जिम्मेदारी दी गई है।

इंदौर में स्थापना दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल होंगे। वहीं उज्जैन में राज्य मंत्री गौतम टेटवाल, देवास में तुलसीराम सिलावट और धार में विधायक नीना वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments