कैलाश विजयवर्गीय ने की ACS की तारीफ, बोले- रिटायरमेंट के बाद अच्छे नेता बन सकते हैं!


इंदौर में आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपर मुख्य सचिव (ACS) संजय दुबे के भाषण की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दुबे ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखी और उनका भाषण शानदार रहा।

विजयवर्गीय ने चुटीले अंदाज में कहा कि संजय दुबे रिटायरमेंट के बाद बहुत अच्छे नेता बन सकते हैं। उनकी इस टिप्पणी पर मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य लोग मुस्कुराते नजर आए। 

Post a Comment

0 Comments