रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्षेत्र में 51 फीट ऊंची मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई थी। विसर्जन के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। प्रवेश पटेल ने जनपद पदाधिकारी रामेश्वर साहू और उनके भाइयों पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों और महिलाओं के भी घायल होने की खबर है।
घायलों में से दो को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बरेला थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

0 Comments