धीरेंद्र शास्त्री बोले- महिलाएं अकेले बागेश्वर धाम न आएं, सेवादारों पर भी आंख बंद कर भरोसा न करें

 

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर अपील की है। उन्होंने कहा कि महिलाएं संभव हो तो परिवार के साथ ही बागेश्वर धाम आएं। अगर अकेले आना पड़े तो किसी अनजान व्यक्ति या धाम के सेवादार पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि धाम का क्षेत्र करीब 5 किलोमीटर में फैला हुआ है। मंदिर और हॉल की व्यवस्था व सुरक्षा की जिम्मेदारी धाम प्रबंधन ले सकता है, लेकिन पूरे क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करना संभव नहीं है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने और अनजान लोगों के साथ कहीं न जाने की अपील भी की।

Post a Comment

0 Comments