देवास शराब कांड पर जीतू पटवारी का अल्टीमेटम, बोले- अधिकारियों पर FIR कराएंगे, कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव

 देवास शराब कांड में जीतू पटवारी ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने और कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी।

देवास में शराब पीने के बाद एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले का उचित निराकरण नहीं हुआ, तो वह अधिकारियों के खिलाफ भी FIR दर्ज करवाएंगे। साथ ही उन्होंने कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने की बात कही।

पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश अभी सागर शराब कांड से उबर भी नहीं पाया था कि देवास के कुछ गांवों में एक और मामला सामने आ गया। वहीं, प्रशासन का कहना है कि जिस शराब के सेवन से लोगों की मौत हुई, उसमें किसी जहरीले पदार्थ की पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले को लेकर प्रशासन और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

Post a Comment

0 Comments