इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में आठवीं मंजिल से गिरने के बाद अंजली नाम की युवती की मौत हो गई। पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में आठवीं मंजिल से गिरने के बाद अंजली नाम की युवती की मौत हो गई। वह उत्तराखंड के चमोली की रहने वाली थी और करीब सात दिन पहले अपने बॉयफ्रेंड अजय के साथ इंदौर आई थी। दोनों ने पीथमपुर के पलाश परिसर में किराए पर कमरा लिया था।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर दोनों के बीच विवाद हुआ था। अजय ने पूछताछ में बताया कि अंजली फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गई। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अजय को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 Comments