व्यापार लहसुन का, खरीदता था ड्रग्स

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है जो दिखाने के लिए लहसुन का व्यापार करता है, लेकिन एमडी ड्रग्स खरीदता था। क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने सुपर कॉरिडोर पर 25.40 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स के साथ ससुर और दामाद को पकड़ा था। इसमें मुख्य आरोपी समीर खान ने रिमांड के दौरान बताया कि मंदसौर का लहसुन व्यापारी शादाब उससे ड्रग्स खरीदता है। इसी लिंक के आधार पर पुलिस ने मंदसौर की पिपलिया मंडी निवासी 24 साल के शादाब को गिरफ्तार किया है। उससे भी कड़ी पूछताछ की जा रही है ।पुलिस इस मामले में और भी लिंक खंगाल रही है।

Post a Comment

0 Comments