लोकायुक्त की टीम ने इंदौर नगर निगम के जोन-13 में पदस्थ सब इंजीनियर हर्ष गहलोत को कथित तौर पर ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। आरोप है कि पानी के टैंकर के तीन महीने के बकाया बिल का भुगतान कराने के लिए लॉगबुक सत्यापन के बदले रिश्वत मांगी गई थी।
शिकायतकर्ता सोहेल पटेल का करीब ₹1.12 लाख का बिल लंबित था। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने चाणक्यपुरी चौराहे पर हनुमान मंदिर के सामने ट्रैप कार्रवाई की।
हर्ष गहलोत के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम, 2018 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

0 Comments