सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की एमपी एमएलए कोर्ट ने केंद्रीय गृहमंत्री और तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मनहानी मामले में राहुल गांधी को बरी कर दिया है।विशेष जज शुभम वर्मा की कोर्ट ने कहा कि राहुल का बयान मानहानिकारक नहीं था। इस मामले में विजय मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी। मामला 2018 की कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु की एक रैली में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी से जुड़ा हुआ था। हालांकि मिश्र ने कहा है कि वह इस फैसले को ऊपरी कोर्ट में चुनौती देंगे।

0 Comments