इंदौर में आज पानी की किल्लत! 19 टंकियों से जुड़े इलाकों में सप्लाई प्रभावित, जानिए कहीं आपका क्षेत्र तो नहीं

 इंदौर में नर्मदा जलप्रदाय के पंपों के शटडाउन के कारण 27 अक्टूबर को 19 टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। टैंकरों से जलापूर्ति की जाएगी।

इंदौर में नर्मदा जलप्रदाय के प्रथम और द्वितीय चरण के पंप बंद होने के कारण मंगलवार, 27 अक्टूबर को शहर की 19 टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। सोमवार सुबह 10:20 बजे पाइपलाइनों के इंटरकनेक्शन, लीकेज सुधार और आवश्यक मेंटेनेंस कार्यों के लिए शटडाउन लिया गया था। इन कार्यों में करीब 11 से 12 घंटे लगने का अनुमान है।

प्रभावित क्षेत्रों में अन्नपूर्णा, स्कीम नंबर 103, छत्रीबाग, राजमोहल्ला, द्रविड़ नगर, लोकमान्य नगर, महाराणा, नरवल, अगरबत्ती, कुशवाह मोहल्ला, बाणगंगा, सुभाष चौक, सदर बाजार, जिंसी हाट, मल्हार आश्रम, गांधी हॉल, भक्त प्रहलाद नगर, एमोजी लाइन और जय हिंद नगर शामिल हैं।

नगर निगम के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे पानी का उपयोग जरूरत के अनुसार करें और पर्याप्त पानी पहले से संग्रहित रखें।

Post a Comment

0 Comments