जयपुर। दौसा मनोहरपुर के बीच नेशनल हाइवे पर खाटू श्याम से लौट रहे 6 दोस्तों की कार का टायर फटने से 4 की मौत हो गई और 2 गंभीर घायल हैं। सभी उत्तरप्रदेश के आगरा के रहने वाले थे। वे 22 अक्टूबर को खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे कि रास्ते में तेज गति के कारण उनकी कार का टायर फट गया और कार खाई में गिर गई। जिन चार लोगों की मौत हुई है, उसमें अतुल वार्ष्णेय, मुकुल जायसवाल, रूपेश जाटव और शिवा सिंह शामिल हैं, जबकि राहुल शर्मा और अर्पित बंसल घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। यह हादसा शुक्रवार की सुबह हुआ।
0 Comments