इंदौर। क्या किसी पक्षी का घर बचाने के लिए करोड़ों रूपये का खर्च किया जा सकता है? अगर आप जवाब नहीं दे पा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि ये बिल्कुल सच है। यह बात इंदौर में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने कोर्ट में कही है।
दरअसल शहर में चल रहे प्रोजेक्ट के तहत रानी सराय स्टेशन बनाने का काम चल रहा है, जिसके लिए पेड़ों को काटा जाना है। इन पेड़ों पर हजारों तोतों का बसेरा है। इसको लेकर समाजसेवियों ने कोर्ट में याचिका लगा रखी है, जिसमें पक्षियों कें घरोंदे नहीं तोड़ने की बात कही है।
इस बारे में कोर्ट में मेट्रो की ओर से बताया गया है कि अगर तोतों का घर बचाया जाता है तो उसके स्थान पर दूसरी जगह स्टेशन बनाना होगा, जिसमें 400 करोड़ रूपये की राशि खर्च होगी। इसके लिए दूसरी जमीन लेना होगी, जिसके लिए राशि चुकाना होगी, इसमें निजी जमीन भी शामिल है। रानी सराय के अलावा अभी तक कोई दूसरी जगह भी मेट्रो के अधिकारियों को विकल्प के तौर पर नजर नहीं आई है।

0 Comments