भोपाल। प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना में एक भी रजिस्ट्री नहीं होने के मामले में 3 साल के प्रोबेशन पीरियड वाले पटवारियों की सेवा समाप्ति की गई है । इनकी संख्या 27 है, जिसमें उज्जैन, शाजापुर, रतलाम व मंदसौर में चार-चार, आगर मालवा में पांच देवास, नीमच में तीन-तीन पटवारी शामिल है।
वहीं भोपाल में तीन पटवारी को नोटिस दिया गया है। इसके विरोध में प्रदेश भर के पटवारी हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने 8 से 11 अक्टूबर तक सामूहिक अवकाश पर रहने का फैसला किया है।
विदित है कि प्रदेश सरकार ने 20 दिन पहले स्वामित्व योजना लागू की थी, लेकिन इसमें होने वाली रजिस्ट्री में पटवारी का नाम आने के कारण पटवारी यह काम नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा पटवारी के कई और कामों पर भी असर पड़ रहा है।

0 Comments