नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल के लगातार 25 साल पूरे कर रहे हैं। इस मौके पर पुरे देश में सेवा ज्योति संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आज सुबह मोदी ने पूजा अर्चना के साथ अपने दिन की शुरुआत की। इसके बाद वे दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचे, जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी में वे पूरे देश के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। 

उन्होंने कहा कि आज संकल्प में ऊर्जा भरने का दिन है।हर घटना ने मुझे सिखाया है और आलोचकों ने मुझे अपने अंदर झांकना सिखाया। इन 25 वर्षों का आंकलन इससे नहीं होगा कि मैं कहां पहुंचा, बल्कि मूल्यांकन इससे होगा कि मेरा देश कहां पहुंचा। मोदी ने वडनगर से दिल्ली तक की यात्रा भी बताई।