'मेरा आखरी वर्ल्ड कप होगा..' विराट कोहली ने रिटायरमेंट को लेकर साफ की तस्वीर

 विराट कोहली ने कहा है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। कोहली ने बताया कि इस टूर्नामेंट को जीतना उनका लक्ष्य है और इसके लिए वह अपना सबकुछ झोंकना चाहते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है। कोहली ने JioStar से बातचीत में कहा कि भारत के लिए 2027 वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। 

कोहली ने कहा कि यही बात उन्हें टूर्नामेंट के लिए अपना सबकुछ झोंकने की प्रेरणा देती है। उन्होंने साफ कहा कि उनका लक्ष्य 2027 वर्ल्ड कप जीतना है और इसके लिए वह पूरी तरह तैयार हैं।

2027 का वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। कोहली फिलहाल भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments