भोपाल। आज भोपाल में हुई एक सनसनीखेज वारदात में RTO की महिला इंस्पेक्टर की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसका प्रेमी भी फंदे पर झूल गया। वारदात भंवरी जोड़ स्थित लेखपाल कॉलोनी में हुई। यहां स्थित एक घर में महिला आरटीओ इंस्पेक्टर 45 वर्षीय मीनाक्षी गोखले का शव खून से लथपथ हालत में मिला।
इस बारे में पुलिस ने मीडिया को बताया कि उनके प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी ने कथित तौर पर हथौड़े से सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी और खुद भी घर से ही कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ पर फंदा लगाकर लटक गया। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल से खून से सना हथौड़ा सहित अन्य साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पवन पूर्व में इंदौर में ही कोचिंग क्लास चलाता था और खुद भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था।
बताते हैं कि पवन मीनाक्षी से ही शादी करना चाहता था, जबकि मीनाक्षी इसके लिए राजी नहीं थी... वहीं मीनाक्षी की एक तीन साल की बेटी होने की जानकारी भी सामने आ रही है और फिलहाल वह पति से अलग रह रही थी।

0 Comments