उज्जैन। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर को 16 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक सात स्टेशनों पर एक मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।, गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर–इंदौर एक्सप्रेस के निर्धारित अवधि में डायवर्जन एवं निरस्तीकरण के कारण यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर के इन स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।
16 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक चित्तौड़गढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर को शंभूपुरा, जावद रोड, मल्हारगढ़, पिपलिया मंडी, दलोदा, ढोढर एवं नामली स्टेशनों पर एक मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।

0 Comments