क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD प्रमुख जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद उनकी राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले क्रिकेटर मोहम्मद शमी की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रविवार को दिल्ली में शमी ने राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी से मुलाकात की। जयंत चौधरी ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद शमी के चुनावी मैदान में उतरने की अटकलें शुरू हो गईं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शमी या उनके बड़े भाई मोहम्मद हसीब के अमरोहा सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है। RLD सूत्रों के हवाले से शमी या उनके भाई को चुनाव लड़ाने को लेकर बातचीत की बात सामने आई है, हालांकि अभी दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
शमी के भाई हसीब ने भी चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया है, लेकिन उन्होंने फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं होने की बात कही है। वहीं RLD के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने शमी और जयंत चौधरी की मुलाकात को चुनावी बातचीत के तौर पर पेश नहीं किया है।

0 Comments