बिहार के जमुई में 19 सितंबर की शाम नाबालिग छात्र-छात्रा को रास्ते में रोककर मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है।
जमुई: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर की शाम छात्र-छात्रा को रास्ते में रोककर उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। मामले में POCSO एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना की जांच के लिए SIT गठित की है।
पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान में जुटी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि नाबालिगों की पहचान उजागर करने वाले वीडियो या तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा न करें।
0 Comments