ट्रेन की चपेट में आईं 25 बकरियां, महिलाएं बाल-बाल बचीं

 प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ में रेलवे ट्रैक पर पहुंची करीब 25 बकरियां इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसा हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरे कृष्णाराम बिसहिया गांव के पास बताया जा रहा है।


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा हो गया। हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरे कृष्णाराम बिसहिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंची बकरियां इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में करीब 25 बकरियों की मौत होने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि कुछ महिलाएं बकरियों को चराने के लिए रेलवे ट्रैक के आसपास पहुंची थीं। इसी दौरान ट्रेन आती दिखाई दी। महिलाओं ने बकरियों को ट्रैक से हटाने की कोशिश की, लेकिन वे समय रहते वहां से नहीं हट सकीं। ट्रेन गुजरने के बाद बड़ी संख्या में बकरियां मृत मिलीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, होरीलाल की 10, अशोक कुमार सरोज की 8 और श्याम कुमार की 7 बकरियां हादसे में मारी गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। रेलवे सुरक्षा बल की ओर से भी घटना की जानकारी ली गई।

हादसे में बकरियों को चराने पहुंची महिलाएं बाल-बाल बच गईं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद यह मामला चर्चा में है।

Post a Comment

0 Comments