सांवेर में जर्जर मकान गिरने से 4 महिला मजदूरों की मौत, 5 घायल; विपिन वानखेड़े ने मांगी बड़ी आर्थिक मदद

 इंदौर। सांवेर में बुधवार को जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने से 4 महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख और घायलों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

इंदौर की सांवेर विधानसभा में बुधवार को दर्दनाक हादसे में तीन मौतें हो गई, दरअसल मकान हटाने के दौरान एक दीवार भरभराकर गिर गई जिससे कई लोग मलबे में फंस गए।

इधर, हादसे के बाद जिला कांग्रेस कमेटी इंदौर के अध्यक्ष और पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।

वानखेड़े ने अपने पत्र में मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये और घायलों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। साथ ही घायलों के उपचार का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाने की मांग की गई है।

उन्होंने शहर और आसपास के इलाकों में मौजूद जर्जर मकानों की पहचान कर उन्हें हटाने की कार्रवाई करने की मांग भी की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Post a Comment

0 Comments