खजराना गणेश को चढ़ा 501 किलो का महालड्डू...छात्रों की गूंज पर गौरव ने ली राहुल की चुटकी

 इंदौर। गणेश उत्सव के दौरान श्री खजराना गणेश मंदिर में बुधवार को भगवान गणेश को 501 किलो का विशाल महालड्डू भोग के रूप में अर्पित किया गया।

इंदौर। गणेश उत्सव के 10 दिवसीय आयोजन के दौरान बुधवार को इंदौर के प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। भगवान खजराना गणेश को 501 किलो का विशाल महालड्डू भोग के रूप में अर्पित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजते रहे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे ने खजराना गणेश की महाआरती की। उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन कर इंदौर सहित प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

501 किलो का लड्डू बना आकर्षण

आयोजकों के अनुसार, पिछले वर्षों में भगवान खजराना गणेश को 301 किलो का लड्डू भोग के रूप में अर्पित किया गया था। इस वर्ष श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को देखते हुए 501 किलो का महालड्डू तैयार किया गया।

ढोल-धमाकों के बीच सजी पालकी में महालड्डू को मंदिर परिसर तक लाया गया। विशाल लड्डू को देखने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।

आयोजक निखिल रामायणे ने बताया कि खजराना गणेश मंदिर के आयोजन में इस बार 501 किलो के एक ही लड्डू का भोग अर्पित किया गया है। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

छात्रों की गूंज को लेकर बोले गौरव

वही जब रणदीवे से राहुल गांधी के आगामी कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' को लेकर पूछा गया की कार्यक्रम मे मनोरंजन के लिए आर्टिस्ट भी आएंगे तब उन्होंने कहा कि राहुल जहा जाते है, वहा एंटेरटैनमेंट हो ही जाता है। 

कार्यक्रम में रितेश तिवारी, अंकुर पांडे, आशीष हिंदुजा, अजय अग्निहोत्री, हर्षवर्धन बर्बे सहित संत-महात्मा, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments