इंदौर: सांवेर में जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा, मलबे में दबकर 3 महिलाओं की मौत

इंदौर। सांवेर क्षेत्र में बुधवार को जर्जर मकान तोड़ने के दौरान अचानक मकान का हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसे में मौके पर मौजूद लोग मलबे की चपेट में आ गए। 
इंदौर। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को जर्जर मकान तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टेंशन चौराहे के पास पुराने मकान को गिराने का काम चल रहा था, तभी अचानक पास की दीवार भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में वहां काम कर रहे मजदूर आ गए और कई लोग मलबे में दब गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक तीन महिला मजदूरों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मकान काफी पुराना और जर्जर बताया जा रहा है। हादसा आखिर किन परिस्थितियों में हुआ और निर्माण/तोड़फोड़ के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

हादसे पर स्थानीय विधायक तुलसिराम सिलावट का ट्वीट 




Post a Comment

0 Comments