इंदौर। चाणक्यपुरी चौराहे पर यातायात पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाकर हेलमेट और सीट बेल्ट का पालन करने वाले वाहन चालकों को सम्मानित किया।
इंदौर। चाणक्यपुरी चौराहे पर यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। यातायात निरीक्षक सोनाली वास्केल एवं टीम ने अभियान के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग कर यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को सम्मानित किया।
पुलिस टीम ने वाहन चालकों को चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया और उनसे अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ अन्य लोगों को भी हेलमेट और सीट बेल्ट के नियमित उपयोग के लिए प्रेरित करें।
यातायात पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों में सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा देना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

0 Comments