गिरफ्तारी के बाद फूट-फूटकर रोने लगी महिला, पुलिस अधिकारी से बोली- ‘हमें बचा लीजिए’

 बिजनौर में हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार एक महिला पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक रोने लगी।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हनीट्रैप मामले में गिरफ्तारी के बाद एक महिला पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फूट-फूटकर रोने लगी। महिला ने पुलिस अधिकारी के सामने खुद को निर्दोष बताते हुए मदद की गुहार लगाई। इस दौरान वह लगातार रोती रही और पुलिस से उसे बचाने की अपील करती नजर आई।

पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह पर लोगों को झांसे में लेकर फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देने और समझौते के नाम पर पैसे वसूलने के आरोप हैं।

महिला के रोने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पुलिस अधिकारी के सामने अपनी बात रखने की कोशिश करती दिखाई दे रही है।

Post a Comment

0 Comments