इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकट का शेड्यूल जारी
22 सितंबर दोपहर 12 बजे से स्टूडेंट कन्सेशन और स्पेशली एबल्ड सेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबले के लिए टिकट बिक्री का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट कन्सेशन और स्पेशली एबल्ड सेक्शन के लिए 22 सितंबर दोपहर 12 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन 23 सितंबर दोपहर 12 बजे तक या कोटा खत्म होने तक किया जा सकेगा।वहीं, जनरल कैटेगरी के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 25 सितंबर सुबह 6 बजे से शुरू होगी। टिकटों की बुकिंग केवल District by Zomato ऐप और www.district.in के जरिए की जा सकेगी।

0 Comments