इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की 60 फीट रोड पर तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को टक्कर मार दी।
इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र की 60 फीट रोड पर तेज रफ्तार कार ने सड़क से गुजर रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसा शुक्रवार को हुआ, जिसका CCTV वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में तेज रफ्तार कार मां-बेटी को टक्कर मारती हुई दिखाई दे रही है।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के रहवासी और राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायल मां-बेटी को संभाला और इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में कान्यकुब्ज नगर निवासी श्वेता के शरीर और सिर में चोटें आई हैं। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान उनके घावों पर टांके लगाए गए। बच्ची को भी मामूली चोटें आई हैं।
घटना के बाद मामले की जानकारी एरोड्रम पुलिस तक पहुंचने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर घटना की जानकारी जुटा रही है। हादसे में शामिल कार और चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

0 Comments