हिंदू महिला को धमकाता था आबिद! आत्महत्या मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने निकाला जुलूस

मध्य प्रदेश के धार जिले में हिंदू महिला के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि आबिद उस्मान पटेल सविता को ब्लैकमेल करता था जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।

धार। जिले के गुणावद गांव में महिला की आत्महत्या के मामले में सादलपुर पुलिस ने आरोपी आबिद उस्मान पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के परिजनों ने आरोपी पर दबाव बनाने, शोषण करने और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। परिजनों का आरोप है कि इन्हीं परिस्थितियों से परेशान होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।

महिला की मौत के बाद गांव में आक्रोश का माहौल था। आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने गुणावद रोड पर धरना-प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शन के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर गांव में जुलूस निकालने की मांग भी उठाई गई थी।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गांव में घुमाया

सादलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुणावद निवासी आबिद उस्मान पटेल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आरोपी को सुरक्षा के बीच गांव के मुख्य मार्गों से लेकर गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क किनारे जमा हो गए और पुलिस बल भी तैनात रहा।

मामले में महिला के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस जांच में आत्महत्या की परिस्थितियों और आरोपी की भूमिका से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट किया जाएगा। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

Post a Comment

0 Comments