इंदौर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले को लेकर इंदौर में तैयारी शुरू हो गई है। अभी टिकटों की बुकिंग का फर्स्ट दौर शुरू हो चुका है, वहीं दूसरा दौर 25 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुरू हो जाएगी। वहीं स्टेडियम की तैयारी को लेकर कल बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर तापोश चटर्जी ने स्टेडियम पहुंचकर पिच का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 28 से पिच पर रोलिंग शुरू हो जाएगी और 11 अक्टूबर को यहां मैच खेला जाएगा। इस बार होलकर स्टेडियम में घास पर चेक्स बनाने का विशेष पैटर्न भी तैयार किया जा रहा है।
0 Comments