इंदौर। प्रदेश के सबसे बड़े तथा शहर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में डॉक्टरों द्वारा ही एक डॉक्टर छात्र के साथ प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। शनिवार को पीजी कर रही डॉक्टर सिम्मी यादव ने इंसुलिन का ओवरडोज लेकर आत्महत्या की कोशिश की थी। होश में आने के बाद पुलिस ने उनके बयान लिए हैं, जिसमें उन्होंने चार पेज का बयान लिखवाया है l। इसमें सीनियर डॉक्टरों द्वारा उनसे 36 घंटे ड्यूटी करवाने का आरोप भी लगाया है, वहीं मरीजों को ले जाने, सैंपल देने जैसे छोटे-छोटे काम को लेकर भी फटकार लगाने के आरोप लगाये हैं। डॉक्टर सिम्मी यादव ने डॉक्टर यशस्वी, निकिता गुरबानी, डॉक्टर श्वेता और राजवीर पर यह गंभीर आरोप लगाए हैं।इसके साथ ही एचओडी निलेश दलाल पर भी प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं। अब पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई करने जा रही है।

0 Comments