जिसको लेकर ढिंढोरा पीटा, उस योजना में एक भी रजिस्ट्री नहीं

भोपाल। प्रदेश सरकार ने इंदौर से स्वामित्व योजना की शुरुआत तो कर दी, लेकिन जिस तरह से इसका ढिंढोरा पीटा गया, उस तरह से तो अभी बीते चार दिनों में एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई। इसका कारण पटवारियों द्वारा किया जा रहा विरोध सामने आ रहा है। दरअसल प्रदेश के पटवारी इस योजना के तहत होने वाली रजिस्ट्री में खुद को निष्पादक लिखे जाने से नाराज हैं।  प्रदेश में 50 लाख मकानों की निःशुल्क रजिस्ट्री होना है। रविवार को इसको लेकर विभागीय मंत्री करणसिंह वर्मा के घर बैठक भी हुई, जिसका कोई नतीजा नहीं निकला। हलांकि मंत्री ने कहा कि पटवारियों को कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन वे इसे लिखित में देने को तैयार नहीं हुए। पटवारियों का कहना है कि रजिस्ट्री में हमारा मूल नाम और आधार नंबर क्यों जोड़ा जा रहा है। योजना की शुरुआत के पांचवे दिन आज भी इस पर गतिरोध जारी है।

Post a Comment

0 Comments