शिक्षकों की पात्रता परीक्षा में रुचि नहीं, अब तक 21 हजार आवेदन



भोपाल। प्रदेश में होने जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी को लेकर पैटर्न तय कर दिया गया है। यह पैटर्न वैकल्पिक प्रश्न पत्र की तरह रहेगा, जिसमें एक प्रश्न के चार जवाब रखे गए हैं।कुल 150 प्रश्नों का प्रश्न पत्र मिलेगा, जिसमें सही जवाब पर टिक करना होंगे। हालांकि पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षकों में कोई रुचि नहीं है l। प्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षकों को यह पात्रता परीक्षा देना है लेकिन अभी तक मात्र 21000 शिक्षकों ने ही आवेदन किए हैं। 5 अक्टूबर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख रखी गई है। बताया जा रहा है कि 20 सितंबर तक आए आवेदनों की संख्या को देखकर लग रहा है कि 50 से 60 हजार शिक्षक इसमें आवेदन कर सकते हैं। इसके हिसाब से टेस्ट की तैयारी होगी। परीक्षा की तैयारी के लिए कम से कम 2 महीने का समय लगेगा। पहली परीक्षा दिसंबर में होगी। 

Post a Comment

0 Comments