भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी माना है कि नई पीढ़ी द्वारा प्रश्न करना परंपरा का हिस्सा है। युवाओं के सवालों को सुनने और संवाद के जरिए उन्हें समझने की आवश्यकता है। भोपाल में आयोजित समाज सेवा न्यास के राष्ट्रीय छात्र संवाद कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने ये बात कही। हालांकि आरएसएस अपनी एक अलग ही विचारधारा के तहत इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम रखता है, लेकिन जेन जी के दौर में इस प्रकार का वक्तव्य आना दर्शा रहा है कि संघ ने भी युवाओं की ताकत को आंका है। एक दिन पहले ही इंदौर में छात्रों की गूंज और पिछले महीने दिल्ली में हुए छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कई राजनीतिक दल आने वाले समय में अपनी रणनीति युवाओं पर केंद्रित करेंगे, इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है।

0 Comments