उज्जैन में भस्म आरती पास का फर्जीवाड़ा

उज्जैन। भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती के नाम पर फर्जी vip पास बनाने का एक और मामला उजागर हुआ है। मामले में मेरठ के 12 श्रद्धालुओं से भस्म आरती के नाम पर ₹30000 की ठगी की गई है। एक ट्रैवल एजेंसी ने ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करवाने के बाद भस्म आरती के फर्जी vip पास बना कर भी श्रद्धालुओं को भेज दिए। मेरठ से उज्जैन आने के पहले जब पीड़ितों ने ट्रैवल एजेंट को फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। इसके बाद उन्हें लगा कि उनके साथ ठगी हो गई है। इसकी शिकायत मेरठ साइबर सेल में ऑनलाइन दर्ज कराई गई है। फरियादी का नाम पल्लवपुरम निवासी रतन शर्मा बताया गया है जो अपने 12 साथियों के साथ भस्म आरती के लिए उज्जैन आने वाले थे। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि इस तरह के फर्जी वेबसाइट या पास बनाने वालों के चक्कर में श्रद्धालु नहीं आए। वह अधिकृत वेबसाइट पर ही संपर्क करें और अगर उनके साथ किसी प्रकार की ठगी हो जाती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस में देवें।


Post a Comment

0 Comments