नई दिल्ली। शनिवार को इंदौर में हुए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर इंदौर भोपाल सहित दिल्ली के भी राजनीतिक हलको में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। इसमें राहुल गांधी द्वारा मां के नाम का मजाक उड़ाने को लेकर केंद्रीय मंत्रियों ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। किरेन रिजीजू ने कांग्रेस को हास्य कलाकारों और जोकरो की पार्टी बताया तो केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल को असंस्कारी नाराज फूफा की संज्ञा दे डाली। वहीं भाजपा महासचिव स्मृति ईरानी ने भी कहा कि जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। यह प्रतिक्रिया उस समय सामने आई है जब राहुल गांधी ने कार्यक्रम में हास्य कलाकार पुलकित मणि के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की थी। इसको लेकर भोपाल के भाजपा पदाधिकारी ने भी राहुल गांधी पर जवाबी हमला किया है।

0 Comments