सुगम बस सेवा शुरू होने के पहले नाराज हुए मंत्री

एआई काल्पनिक फोटो

भोपाल। कल भोपाल में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं, लेकिन योजना शुरू होने के पहले ही प्रदेश सरकार के मंत्रियों में नाराजगी देखी गई है। 

दरअसल यह कार्यक्रम नगर निगम के हवाले कर दिया गया है, जिसमें नगर निगम ने जो आमंत्रण पत्र छपवाए हैं उसमें गडकरी और मुख्यमंत्री के नाम के साथ-साथ प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप का नाम लिखा है, लेकिन कार्यक्रम में बुलाए गए अतिथि के रूप में अन्य मंत्रियों के नाम नहीं दिए गए हैं। 

इसी को लेकर मंत्रियों में नाराजगी दिखाई दे रही है। इनमें मंत्री विश्वास सारंग, राकेश सिंह, कृष्णा गौर के नाम शामिल हैं। हालांकि अचानक हुई गड़बड़ के कारण नगर निगम के अधिकारी कुछ बोल नहीं पा रहे हैं और एक दूसरे के ऊपर जवाबदारी ढोल रहे हैं। अब देखना यह है कि नाराज मंत्री कल के कार्यक्रम में जाते हैं या नहीं?

Post a Comment

0 Comments